शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, बहनों ने दी अंतिम विदाई,

उत्तराखंड के पांच लाल जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में मारे गए हैं. इनमें से एक अठुरवाला भनियावाला निवासी विनोद भंडारी (33) पुत्र बीर सिंह भंडारी का पार्थिव शरीर आज घर पहुंचा।

लिदानी विनोद सिंह की पत्नी बिलख पड़ी जब उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा। मां-पिता भी तड़प रहे थे। कल से ही परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोग घर पहुंच रहे हैं। आज सैलाब बलिदानी विनोद सिंह को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

बहनों ने लगाए भारत माता की जयकारें

नायक विनोद सिंह के पिता बीर सिंह भंडारी ने बतिरंगे में लिपटकर लौटा भाई…बहनों ने दिया कंधा, भारत माता के जयकारे लगा परिवार को दी हिम्मतताया कि वह भी सैनिक था। उन्हें खुशी है कि उनका बेटा देश में काम कर रहा है, लेकिन वे अपने छोटे बच्चों को देखकर थक गए हैं। शहीद की बहनों ने अपने पिता बीर सिंह भंडारी को बताया कि वे रोना नहीं चाहते थे।

तिरंगे में लिपटा हुआ उनका भाई घर आया है। ऐसी शहादत प्रत्येक व्यक्ति को नहीं मिलती। पिता ने अपनी बेटियों को बताया कि वे अपने बेटे के लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों के लिए रो रहे हैं। क्योंकि वे बहुत छोटे हैं बहनों ने भारत माता की जयकारे लगाते हुए आंसू बहाते रहे। और भाई के मृत शरीर को भी कांधा।

शहीद विनोद तीन बहनों के अकेले भाई थे। उनका एक चार साल का बेटा और एक तीन माह की बेटी है।

बेटी के जन्म पर वो घर पर ही थे। करीब दो माह पहले ही वो वापस गए थे। विनोद सिंह मूल रूप से जाखणीधार, टिहरी के थे।

देवभूमि में जवानों के बलिदान से शोक है। मंगलवार शाम को बलिदानियों के पार्थिव शरीर देहरादून भेजे गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बलिदानियों को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी और सेना के अधिकारियों ने बलिदानियों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जवानों के पार्थिव शरीर उनके घर भेजे गए।

आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडौन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी बलिदान दिया।