सूर्यकांत धस्माना ने देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में की प्रेस वार्ता।

देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगाई पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद आमजन को कोई राहत नहीं मिली है।

पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस हैं, जबकि घरेलू गैस महंगी हुई है। प्रदेश में बिजली दरें भी बढ़ी हैं। कांग्रेस महंगाई के विरोध में 13 अप्रैल को पूरे प्रदेश में पुतला दहन करेगी और 14 अप्रैल को “संविधान बचाओ, सौहार्द बढ़ाओ” कार्यक्रम आयोजित करेगी।