Chardham Yatra: खाद्य विभाग ने कसी कमर, सिलिंडरों की अतिरिक्त आपूर्ति के लिए केंद्र से किया जाएगा अनुरोध

चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश में लाखों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आगमन होता है, जिससे होटल, धर्मशाला, ढाबा, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस सहित अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में एलपीजी गैस की खपत में अत्यधिक वृद्धि दर्ज की जाती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए खाद्य विभाग ने कमर कस ली है। सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति आनंद स्वरूप ने कहा कि व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलिंडरों के अतिरिक्त आवंटन के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा। ताकि यात्रा अवधि के दौरान आपूर्ति बाधित न हो।सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ने सचिवालय में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन के दौरान संभावित मांग, भंडारण क्षमता, आपूर्ति शृंखला, परिवहन व्यवस्था एवं वितरण तंत्र की समीक्षा की गई।सचिव आनंद स्वरूप ने कहा, चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश में लाखों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आगमन होता है, जिससे होटल, धर्मशाला, ढाबा, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस सहित अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में एलपीजी गैस की खपत में अत्यधिक वृद्धि दर्ज की जाती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। तेल विपणन कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को हर स्थिति में सुचारू, संतुलित एवं निर्बाध बनाए रखा जाए।