अगले सप्ताह उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार

आज ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और हरिद्वार जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले सप्ताह उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। नौ जनवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने से ठंड बढ़ेगी। मैदानी क्षेत्रों में बारिश से कोहरे और गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी। प्रदेश भर में आज से अगले तीन दिन तक शुष्क मौसम रहेगा।

शनिवार को मौसम विज्ञान केंद्र ने ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा और हरिद्वार जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। विंटर बारिश न होने और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पिछले कुछ समय से परेशान कर रहे हैं। यही कारण है कि नौ जनवरी के बाद बारिश होने के बाद कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा कि मौसम पैटर्न बदल रहा है। बीते साल भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देरी से बर्फबारी हुई थी। तापमान में वृद्धि इसका मुख्य कारण है।

मौसम शुष्क रहने से दिन का तापमान बढ़ता है और रात का तापमान घटता है। बारिश होने के लिए बादल होना बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन अभी प्रदेश भर में बादल नहीं बन रहे हैं। लेकिन अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।