विधानसभा का बजट सत्र आज 26 फरवरी से एक मार्च तक

विधानसभा का बजट सत्र आज 26 फरवरी से एक मार्च तक चलेगा। पहले दिन राज्यपाल के भाषण के सिवाए कोई अन्य विधायिका कार्य नहीं होगा। राज्यपाल के भाषण के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी।

विधानसभा का बजट सत्र का आज पहला दिन है। सदन में राज्यपाल के भाषण के साथ सत्र की शुरुआत हुई। राज्यपाल के भाषण में सरकार के वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ व सशक्त राज्य बनाने का रोडमैप दिखा।

विधानसभा का बजट सत्र आज 26 फरवरी से एक मार्च तक चलेगा। सोमवार को सुबह 11 बजे से विस का बजट सत्र शुरू हुआ। इसके बाद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) का भाषण शुरू हुआ।

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में विकसित उत्तराखंड परिकल्पना नहीं विश्वास है। प्रदेश की तरक्की में अहम योगदान देने वालों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि विगत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कई उपलब्धि हासिल हुई है। हमारा प्रदेश सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में खड़ा होगा। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की कड़ी में सशक्त उत्तराखंड @ 2025 से कई आयाम हासिल किए गए।