यमुनोत्री राजमार्ग के पास नारद चट्टी में एक यूटिलिटी दुर्घटना में गयी चालक की जान

यमुनोत्री राजमार्ग के पास नारद चट्टी में एक यूटिलिटी दुर्घटना में चालक की जान चली गई। साथ ही चार लोग घायल हो गए हैं।

यमुनोत्री राजमार्ग पर नारद चट्टी और हनुमान चट्टी के बीच एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।

घायलों को बड़कोट लाया जा रहा है। वाहन बडकोट से जानकीचट्टी की ओर जा रहा था।