गुजरात से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटना

गुजरात से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। वाहन में आठ लोग सवार थे।

अहमदाबाद, गुजरात से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते ही शोर हुआ। हादसे की वजह ब्रेक फेल होना है।

 

गंगोत्री धाम की ओर जाते हुए वाहन को सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल होने से दुर्घटना हुई। घायलों को यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाडी पहुंचाया। चालक सहित वाहन में 18 लोग सवार थे। हर कोई सुरक्षित है। आठ व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं।

 

तीर्थयात्री
1-    विशाल परादिया (16)
2-    वैष्णवी परादिया (20)
3-    ध्रूति परादिया (13)
4-    विशाल कुमार व्यास (39)
5-    नेहा बेन व्यास (37)
6-    नमय कुमार व्यास (10)
7-    उषा बेन रावल (62)
8-    गीता बेन व्यास (59)
9-    अनिल बेन आचार्य (52)
10-    मनोज कुमार आचार्य (57)
11-    अनिल व्यास (64)
12-    दक्ष व्यास (55)
13-    मीता जोशी (59)
14-    दीपक कुमार जोशी (58)
15-    अवनी जोशी (54)
16-    वशिष्टा जोशी (23)
17-    कमलेश देव (64)
18-    अरुणा बेन देव ( 61)