“सीएम योगी आदित्यनाथ ने जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती मां से की लंबी मुलाकात”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां, सावित्री देवी, को शनिवार को तबियत खराब होने के कारण हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट में भर्ती किया गया। वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने गए। वहां उन्होंने अपनी 80 वर्षीय मां, सावित्री देवी, से बातचीत की और काफी समय तक उनके साथ रहे।

सीएम योगी की सुरक्षा के मद्देनजर देहरादून एयरपोर्ट से लेकर हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई थी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी उनके साथ थे।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां, सावित्री देवी, को शनिवार को तबियत खराब होने पर हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट में भर्ती किया गया था। वहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। उन्हें वार्ड 111 के 15 नंबर कमरे में भर्ती किया गया है।