Dehradun: महिला कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, कई नेता हिरासत में

पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों की राह रोकी। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की, जबकि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर ही धरने पर बैठ गईं।

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों की रिपोर्ट सामने आने के बाद महिला कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय की ओर कूच किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता बलवीर रोड स्थित भाजपा दफ्तर पहुंचे और घेराव की कोशिश की।

पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाजी की, वहीं महिला कार्यकर्ता मौके पर ही धरने पर बैठ गईं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं और भाजपा सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही।

प्रदर्शन में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भी शामिल हुए और उन्होंने भाजपा सरकार पर कड़े आरोप लगाए। हंगामे के बीच पुलिस ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।