हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में भगदड़, छह की मौत, 30 घायल; मुख्यमंत्री ने जताया शोक

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक हाई वोल्टेज बिजली का तार गिर पड़ा। इससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी फैल गई और भगदड़ मच गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए।

 

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। दर्शन को उमड़ी भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई।

 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब मंदिर मार्ग पर एक हाई वोल्टेज बिजली का तार अचानक टूटकर गिर गया। तार गिरते ही लोग घबरा गए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि मंदिर में अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ मची, जिसमें छह लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।

 

मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर भगदड़

 

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार को अचानक एक बिजली का हाई वोल्टेज तार गिरने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हादसे के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत

 

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हादसे में कुल 35 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। इनमें छह श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी का इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 

मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य टीमें मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने माता रानी से सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना की है।