UCC लागू होने के बाद उत्तराखंड में दो लाख से ज्यादा विवाह पंजीकृत, सीएम धामी बोले- बदलते दौर का गवाह बना राज्य

उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद अब तक दो लाख से ज्यादा विवाहों का पंजीकरण हो चुका है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक परिवर्तन का गवाह बन रहा है।

समान नागरिक संहिता के तहत उत्तराखंड में अब तक दो लाख से ज्यादा विवाह दर्ज किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य एक बड़े ऐतिहासिक परिवर्तन का हिस्सा बन रहा है। अब विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान और पारदर्शी हो गई है। साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राहत देने के लिए 26 जुलाई 2025 तक विवाह पंजीकरण पूरी तरह नि:शुल्क कर दिया गया है, ताकि कोई भी नागरिक अपने वैधानिक अधिकार से वंचित न रहे।

अब तक दो लाख से अधिक विवाह UCC के अंतर्गत पंजीकृत हो चुके हैं। सीएम ने कहा कि यह देवभूमि की देवतुल्य जनता के विश्वास और सहभागिता का प्रमाण है। उन्होंने सभी से अपने विवाह का ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करवाएं जाने की अपील की। कहा कि मिलकर इस नवचेतना को सशक्त बनाएं और एक न्यायपूर्ण उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनें।