भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने काशीपुर में दिया विवादित बयान

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने काशीपुर में एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने दुष्कर्म की घटनाओं में वृद्धि का कारण महिलाओं के पहनावे को बताया है।

प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं के प्रति बढ़ रही बुरी सोच है। उनका कहना था कि महिलाओं द्वारा पश्चिमी सभ्यता का अपमान कहीं न कहीं इन घटनाओं के बढ़ने का कारण है। जबकि हमारे देश की संस्कृति और सभ्यता के अनुरूप महिलाओं को कपड़े पहनना चाहिए। साथ ही, उन्होंने अभिभावकों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वे अपने परिवार की महिलाओं और बालिकाओं को भारतीय संस्कृति के अनुरूप कपड़े पहनाना चाहिए।

पूर्व विधायक ने स्कूल प्रबंधकों से अपील की कि वह छात्राओं की पोषाक में भारतीय संस्कृति के अनुरूप परिवर्तन लाए। साथ ही समाज के सभी वर्गों को इस दिशा में आगे आना चाहिए, तभी इस घृणित कृत्य में कमी आ सकती है।